चन्नी के बयान के बाद नीतीश ने लिया कांग्रेस को आड़े हाथ, कहा- पता नहीं कैसे-कैसे लोग को बना देती है CM उम्मीदवार
By: Ankur Fri, 18 Feb 2022 4:53:12
बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने एक भाषण में दिल्ली, UP-बिहार के भैया को पंजाब में ना आने देने की बात कही थी जिसके बाद सियासत गर्मा गई और चन्नी एवं कांग्रेस पर हर तरफ से हमला बोला गया। इसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री ने भी कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 'पता नहीं लोग कैसे-कैसे लोगों को CM का उम्मीदवार बना देते हैं।' उन्होंने कहा कि 'बिहार का रिश्ता पंजाब से अटूट है। जो लोग इस तरह का बयान देते हैं उन लोगों से पूछ लीजिए कि जब प्रकाश पर्व मनाया गया था तो बिहार में किस तरह से सिख समुदाय का स्वागत किया गया था।' बता दें, नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। आंखों के इलाज के साथ-साथ वे सुशील मोदी के बेटे की शादी में भी शिरकत करेंगे।
CM नीतीश ने कहा, बिहार से पंजाब के लोगों का प्रेम का भाव है, आदर का भाव है।' 'चन्नी का बयान बिल्कुल गलत है। बिहार के बहुत लोग पंजाब में रहते हैं। पंजाब की सेवा करते हैं। कोई विदेश जाता है तो वहां के लोगों के लिए काम करता है। बिहार का महत्व काफी है। गुरु गोविंद सिंह का जन्म बिहार में हुआ था। हर साल बड़ी संख्या में पंजाब से लोग आते हैं। वहां पंजाब समुदाय के लोग पूजा करते हैं। आस्था रखते हैं। सम्मान प्रकट करते हैं।'
उन्होंने कहा, 'मैंने राजगीर में भी गुरुनानक जी महाराज से संबंधित कार्यक्रम किया था। वह वहां भी गए थे, वहां भी हम गुरुद्वारा बनवा रहे हैं। कितने लोग आते हैं। चन्नी को कुछ पता ही नहीं है कि कितना महत्व है बिहार का। इनको पता नहीं है कितना बड़ा लगाव है पंजाब का बिहार से। इसलिए यह अपना नुकसान कर लिए हैं।'
ये भी पढ़े :
# रोहतक : जानकार बनकर किया फोन और खाते से निकाल लिए 47 हजार रूपये, मामला हुआ दर्ज
# Urfi Javed ने पहनी अजीब ड्रेस, देखकर लोग बोले - लगा इसने कुछ पहना नहीं
# बाड़मेर : तेज रफ्तार तूफान गाड़ी ने मारी टैक्सी को भेस्शन टक्कर, दो युवकों की हो गई दर्दनाक मौत
# सामने आई किम जोंग उन की एक और तानाशाही, हजारों देशवासियों को रखा मायनस 15 डिग्री सेंटीग्रेड में खड़ा
# मैं भगत सिंह का शिष्य, लोग मुझे आतंकी बनाने में लगे हैं : अरविंद केजरीवाल